फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में पड़े 74.25 फीसदी वोट

Thu, 10 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान सर्द मौसम और घने कोहरे के कारण प्रभावित नजर आया। ठंड के कारण कई मतदाता पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंचे लिहाजा वोटिंग प्रतिशत का ग्राफ नीचे लुढ़क आया।
विज्ञापन


आखिरी चरण में गढ़ ब्लॉक के 59 गांवों में कुल 74.25 फीसदी वोट पड़े जो हापुड़ क्षेत्र में 77.5, सिंभावली में 76.20 और धौलाना क्षेत्र में 76 फीसदी वोटिंग से कम रहा।

कुल 1.46 लाख 335 मतदाताओं में से एक लाख 8 हजार 690 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, इस बार वोटिंग के दौरान छिटपुट नोकझोंक के अलावा कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, हालांकि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खाकी वालों की मनमानी कई जगह देखने को मिली।
विज्ञापन


गढ़ ब्लॉक से जुड़े 59 गांवों में बुधवार की सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान शुरू हुआ। सुबह सड़कों से लेकर पोलिंग बूथों के आसपास घना कोहरा छाया हुआ था।

ऐसे में मतदाताओं की संख्या कम ही रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वोटिंग प्रतिशत बढ़ा लेकिन हल्की धूप और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम पूरी तरह सर्द हो गया, जिसका असर मतदान पर साफ दिखा।

हालांकि प्रत्याशी, उनके परिजन और समर्थक घर-घर जाकर वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित करने दिखे। इसके चलते दोपहर के समय पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लग गईं।

मगर शाम होते ही वोटरों की संख्या फिर से बेहद कम हो गई। बहरहाल, प्रधान पद के 397 और ग्राम पंचायत सदस्य के 226 सदस्य पदों के लिए 516 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बैलेट बाक्स में बंद हो चुका है।

एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि कुल 74.25 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 1.46 लाख 335 वोटरों में एक लाख 8 हजार 690 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

इसमें 57 हजार 565 पुरुष और 51 हजार 125 महिलाएं शामिल हैं। एसडीएम ने बताया कि सर्वाधिक वोटिंग गांव शकराटीला में हुई है।

यहां 94.62 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है जबकि सबसे कम मतदान गांव सदरपुर में हुआ है। जहां केवल 60.07 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें