जिले में ड्यूटी कर रहे करीब 600 होमगार्डस पिछले दो माह से वेतन को तरस रहे हैं।
होमगार्ड्स ने जिला कमांडेंट को पत्र भेजकर वेतन दिलाने की मांग की है। जिले में बैंकों की सुरक्षा, सरकारी कार्यालय, सरकारी अफसरों की सुरक्षा में पुलिस के साथ साथ होमगार्डस भी मुस्तैद रहते हैं।
जिले में इस समय करीब 600 होमगार्ड्स है। अधिकांश होमगार्ड्स की ड्यूटी निर्वाचन कार्य में भी लगी हुई है, लेकिन इन होमगार्ड्स को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। होमगार्डसों ने जिला कमांडेंट से वेतन दिलाने की मांग की है।
जिला कमांडेंट आरके नारायन का कहना है कि चुनावी ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स को अग्रिम वेतन दे दिया गया था। अब रिकार्ड देखा जा रहा है कि किस होमगार्ड ने कितने दिन ड्यूटी की उसके बाद उनके वेतन से यह रिकवरी की जाएगी। रहा सवाल दो महीने से वेतन नहीं मिलने का तो वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्द होमगार्ड्सों को वेतन दिलाया जाए।