फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुमरैल के ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
तुमरैल के ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए पशु
विज्ञापन


हापुड़। गांव तुमरैल के ग्रामीणों ने शुक्रवार को निराश्रित पशुओं को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। इस दौरान शासन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सुबह करीब आठ बजे बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे थे, इसी दौरान पशुओं को स्कूल में बंद कर दिया था। उसके बाद शिक्षकों के आग्रह पर ग्रामीणों ने इन पशुओं को बाहर निकाला। उन्होंने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
गांव तुमरैल में निराश्रित पशुओं का झुंड फसलों को तबाह कर रहा है। खेतों पर काम करने वाले किसानों के पीछे से मारने दौड़ रहे हैं। ग्रामीण कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर राहत दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को अभियान चलाकर दर्जनों पशुओं को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने यह सब देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने ग्रामीणों से पशुओं को बाहर निकालने का आग्रह किया ताकि छात्रों को पढ़ाया जा सके।
उसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय से पशुओं को तो बाहर निकाल दिया, लेकिन प्रशासन को जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
प्रदर्शन करने वालों में संदीप शर्मा, सुधीर शर्मा, दीपांशु शर्मा, अजय, प्रेम मोहन, शेखर, हरेंद्र, आशू चौधरी, जयकिशन, विनोद, भगीरथ शर्मा, सुशील, नरेश चंद, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बब्बल चौधरी का कहना है कि कुछ ग्रामीणों ने पशुओं को स्कूल के अंदर बंद कर दिया जिन्हें समझाबुझा कर बाहर निकाल दिया गया था।
सीएम से की शिकायत
गांव रमपुरा निवासी कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गांव में निराश्रित पशुओं के आतंक से अवगत कराया है। प्रशासन पर इन पशुओं से निजात न दिलाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें