फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर जमकर बरसा धन, आंकड़ा 15 करोड़ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर जमकर बरसा धन, आंकड़ा 15 करोड़ के पार
विज्ञापन

- सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान पर देर रात तक रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़/गढ़/पिलखुवा। धनतेरस पर अपने घर में सुख समृद्धि की कामना को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने तरह-तरह के बर्तनों के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स सामान, आभूषण, कपड़ों और वाहनों की भी जमकर खरीदारी की। हापुड़ जिले में कम से कम 15 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
सोमवार को धनतेरस पर शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति यह हो गई थी कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने कड़ी व्यवस्था कर रखी थी। बाजार में जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। फिर भी भीड़ के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


बर्तन बाजार में भारी भीड़ रही
नगर के पुराने बाजारों में शामिल कोठी गेट, कसेरठ बाजार, सर्राफा बाजार और बाजार बजाजा में भी भीड़ रही। लोगों ने जमकर स्टील, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की। इसके अलावा खील बताशे, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती और पूजन सामग्री की भी खूब बिक्री हुई।

इलेक्ट्रानिक्स मार्केट भी बूम
विभिन्न इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों के ऑफर को देखते हुए ग्राहकों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, ओवन, एलईडी और एलसीडी आदि उत्पादों की जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रानिक्स सामान के विक्रेता मोनू बांगा ने बताया कि ग्राहक विशेष ऑफर के कारण खूब आकर्षित हुए। इसके अलावा झालर आदि की बिक्री भी काफी हुई।

सराफा बाजार जगमगाया
दीवाली से पहले ही धनतेरस पर सोने चांदी की हुई जमकर खरीदारी से सराफा बाजार भी रोशन हो उठा। चांदी सोने के सिक्कों के अलावा देवी देवताओं की प्रतिमाओं की भी खरीदारी की गई। हालांकि महंगाई का असर साफ दिखाई पड़ रहा था। सराफ सन्नी जैन ने बताया कि महंगाई का असर जरूर दिख रहा है, लेकिन लोग खरीदारी से पीछे नहीं हैं। बाजार में पूरे दिन चहल पहल रही।

देर रात तक खुले रहे बाजार
कोठी गेट और कसेरठ बाजार देर रात तक खुले रहे। इसके अलावा गोल मार्केट में देर रात तक ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। ग्राहकों ने भी इन बाजारों के खुले होने का फायदा उठाया और अपने सभी काम निपटाने के बाद इनमें खरीदारी की। बर्तन के प्रमुख विक्रेता किशन चंद अग्रवाल कसेरे ने बताया कि दोपहर तक ग्राहक अन्य सालों की तुलना में काफी कम रहे, लेकिन शाम को बाजार में काफी संख्या में ग्राहक आए।

गढ़ में भी करीब सात करोड़ का व्यापार
गढ़ में इलेक्ट्रानिक व्यापारी संजय रंगोली, अमरीश शर्मा, सर्राफा कारोबारी धनवंत जैन, रुचिर जैन, मयंक अग्रवाल, छोटे लाल का कहना है कि गढ़ क्षेत्र में पिछले साल करीब पांच करोड़ के सामान की बिक्री हुई थी। इसमें इस बार करीब दो करोड़ की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूर्व पालिका सदस्य रिद्दा शर्मा, ग्रहणी सविता, बीना, अंजू शर्मा, कुमकुम कौशिक का कहना है कि धार्मिक मान्यता के चलते धनतेरस पर घरेलू उपयोग से जुड़े सामान और देवी-देवताओं की मूर्तियों की खरीदारी की है, लेकिन महंगाई की मार के चलते घरेलू सुख सुविधाओं से जुड़ा मनपसंद सामान खरीदने की हसरत दिल में रह गई है। व्यापारी मोहन लाल आहूजा, कपिल शर्मा, घनश्याम दास अरोरा, मनोहर लाल मखीजा, प्रदीप कौशिक ने बताया कि महंगाई बढ़ने के बाद भी इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक बिक्री हुई है। सराफ धनवंत कुमार जैन, राजीव सिंघल, पवन जैन, सौरभ जैन, कांति प्रसाद रस्तोगी, कृष्ण कुमार, अमर सिंह राणा ने बताया कि महंगाई की मार और किसान की आर्थिक तंगी के बावजूद भी इस बार पिछले वर्ष की तुलना में सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और देवी देवताओं की मूर्तियों की बिक्री अधिक रही है।

पुलिस की गलत नीतियों से प्रभावित हुआ व्यापार
जाम से बचने के लिए पुलिस द्वारा लागू की गई व्यवस्था ग्राहकों और दुकानदारों दोनों के लिए परेशानी का सबब बन गई। सोमवार को पुलिस ने गढ़ रोड फ्लाई ओवर से पहले ही वाहनों को रोक दिया। इन वाहनों में दुपहिया वाहन भी शामिल थे, यह लोग खरीदारी करने के लिए आए थे, लेकिन इन्हें शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री टुक्कीराम गर्ग ने आरोप लगाया कि पुलिस की गलत नीतियों के कारण व्यापार काफी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


कोट
पिछली बार की अपेक्षा इस बार बाजार में रौनक अधिक रही। सुबह से दोपहर तक खरीदारों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन दोपहर बाद बाजार में अच्छी भीड़ रही। कुल करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ।
- टुक्कीराम गर्ग, महामंत्री, उद्योग व्यापार मंडल



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें