फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंदगी में बन रही 650 किलो मिठाई को नष्ट कराया, प्रतिष्ठान बंद कराया

विज्ञापन
पिलखुवा के गांव परतापुर रोड स्थित एक अहाते में मिठाई की जानकारी खाद्य विभाग की टीम।स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पिलखुवा। दिवाली से पहले गंदगी में मिठाई बनाने का मामला सामने आया है। ग्रामीण की ओर से एक वीडियो वायरल करने के बाद मंगलवार की शाम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा है। टीम ने परतापुर रोड स्थित तिरुपति बंगाली स्वीट्स में अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाइयां बनने और भंडारित मिलने पर इन्हें नष्ट कराया है और प्रतिष्ठान को बंद कराया गया है। 97 हजार रुपये कीमत की 650 किलो मिठाई को गड्ढा कराकर मिट्टी में दबवा दिया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को सुधार नोटिस दिया है।
विज्ञापन

एक ग्रामीण की ओर से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम ने 97 हजार रुपये कीमत की 650 किलोग्राम छेना मिठाई और गुलाब जामुन नष्ट करा दिए। डीएम कविता मीना के आदेश पर मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। मौके पर छेना मिठाई और गुलाब जामुन बनते मिले। टीम ने छेना मिठाई, गुलाब जामुन, छेना और चीनी के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
इन्हें क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जुर्माने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं, विभाग ने खाद्य कारोबार बंद कराते हुए संचालक को सुधार नोटिस जारी किया है। मामले में चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि दिवाली से पहले लगातार कार्रवाई चल रही है। नमूनों की रिपोर्ट मिलने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें