फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर फूटा महेशपुरी की महिलाओं का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, किया प्रदर्शन
विज्ञापन


हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला महेशपुरी में व्याप्त गंदगी व मूलभूत सुविधाओं का लाभ न मिलने के विरोध में महिलाएं भड़क उठीं। पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर अफसरों के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उनके घरों के आसपास हमेशा कूड़ा जमा रहता है। नालियों की सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। गंदगी से फैल रही बदबू से उनका जीना मुहाल हो गया है। इस समस्या को लेकर वह कई बार सभासद व नगर पालिका के अफसरों से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके विरोध में सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और जोरदार प्रदर्शन किया। जल्द राहत नहीं मिलने पर पालिका के अफसरों के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रामवती, आशा, मिथलेश, कुसुम, माया, संतोष, गीता, सरोज देवी, बलबीरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें