फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और रूट डायवर्जन के कारण तीन ट्रेन रही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे व रूट डायवर्जन के कारण तीन ट्रेन रद्द
विज्ञापन


हापुड़। कोहरे और हरदोई में मालगाड़ी ट्रैक से उतरने के चलते सोमवार को भी ट्रेन बाधित रही। हापुड़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेन रद्द हो गई, जबकि कई देरी से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

कोहरे के कारण सोमवार को हापुड़ स्टेशन से होकर गुजरने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रद्द हो गई। इसके अलावा हरदोई में हादसे के चलते लखनऊ मेल हापुड़ स्टेशन नहीं पहुंची। इसका रूट डायवर्ट कर निकाला गया। इसके अलावा हापुड़ स्टेशन पहुंचने वाली गोहाटी एक्सप्रेस छह घंटे, संगम एक्सप्रेस 5.30 घंटे और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 8.30 घंटे देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन रद्द और लेट होने के कारण यात्री स्टेशन स्थित पूछताछ केंद्रों से लौटते नजर आये। लोगों को यात्रा के लिए बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनीराम मीणा ने बताया कि कोहरे के कारण इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें