फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी ने नेशनल स्कूल गेम्स में ब्रोंज जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की बेटी ने नेशनल स्कूल गेम्स में जीता ब्रांज
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी किसान बिजेंद्र यादव की बेटी पूजा यादव ने जूडो में नेशनल गेम्स में ब्रोंज जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जूडो कोच सुबोध यादव ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 64वीं नेशनल स्कूल ऑफ गेम्स 2018-19 का आयोजन नडियाद गुजरात में 15 से 19 दिसंबर तक किया गया था।
विज्ञापन

इसमें देश भर के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने भाग लिया। सुबोध यादव ने बताया कि अंडर-17 जूडो बालिका वर्ग में पूजा यादव ने भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूजा ने नेशनल गेम्स में ब्रांज मेडल हासिल किया है। इससे पहले भी वह पांच बार नेशनल स्तर पर मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है। रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नंगाड़ों के साथ फूलमालाएं पहनाकर पूजा यादव और उसके परिजनों को सम्मानित किया। मौके पर शिक्षाविद और कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इसका उदाहरण पूजा यादव ने प्रस्तुत किया है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को सही प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिलना चाहिए। मौके पर जगमाल यादव, अनुज यादव, प्रिंस, गौरव, नितिन, बबली, ब्रह्मा सिंह, संजय, पंकज, मनीष, जीविका, ग्रंथ, अतुल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें