फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की धरपकड़ तो दूर सुराग भी नहीं लग रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की धरपकड़ तो दूर सुराग भी नहीं लग रहा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। किराना व्यापारी के घर हुई लूटपाट का तीसरे दिन भी खुलासा नहीं हो पाया, हालांकि बदमाशों तक पहुंचने को उनके स्कैच का सहारा ले रही पुलिस कई अहम सुराग हाथ लगने पर बहुत जल्द लक्ष्य तक पहुंचने का दावा कर रही है।
गढ़-चौपला के किराना व्यापारी ब्रजभूषण गुप्ता के घर शुक्रवार की देर शाम को आधा दर्जन बदमाश खुद को क्राइम ब्रांच से जुड़ा बताकर घर में घुस गए थे, जिन्होंने एके 47 की तलाशी की आड़ में गोली मारने की धमकी देकर किराना व्यापारी की पुत्रवधु हिमानी और उसकी दोनों बेटियों श्रेया समेत अनन्या को कब्जे में लेकर रसोई में बंद कर दिया था। इसके बाद सेफ और बेड के बॉक्स में रखे करीब ढाई लाख के जेवरात और कैमरा लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाश दोनों मोबाइल को बाल्टी में फेंक गए थे, लेकिन सरेशाम लूटपाट की इस संगीन वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। फोरेंसिक और स्वाट टीम को भी फिलहाल कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है, हालांकि पीड़ित परिवार से पूछताछ के आधार पर बनाए स्कैच के सहारे पुलिस बहुत जल्द बदमाशों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पवन कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जबकि पीड़ित परिवार के बताए अनुसार तैयार किए गए स्कैच का माध्यम भी बदमाशों तक पहुंचने में मददगार साबित होगा। जिससे घटना का बहुत जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें