फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन की खुदाई के बाद बनी एक और सड़क धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर लाइन की खुदाई के बाद बनी एक और सड़क धंसी
विज्ञापन

- मकानों में दरार और अनहोनी की आशंका से दर्जनों परिवारों में दहशत
- लोगों ने प्रदर्शन कर जल निगम अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
फोटो 10, 11
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सीवर लाइन की खुदाई के बाद बनवाई गई एक और सड़क पानी भरने से नीचे धंस गई, जिससे मकानों में दरार और अनहोनी की आशंका से दर्जनों परिवार खौफजदा हो रहे हैं, जिन्होंने विरोध में प्रदर्शन कर जल निगम अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
गंगा एक्शन प्लान के तहत गढ़-ब्रजघाट में सन 2011 को एसटीपी योजना चालू हुई थी, लेकिन अभी तक योजना परवान न चढ़ने से लाखों लीटर गंदा पानी धड़ल्ले से गंगा में गिर रहा है, जबकि सीवर लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी जा रहीं सड़कों की मरम्मत में घटिया सामग्री लगाने के साथ ही ढिलाई होने से आवागमन में दिक्कत समेत लोगों को ढेरों परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। तहसील मुख्यालय से सटे मोहल्ला आदर्श नगर में कई सप्ताह से सीवर लाइन बिछाने का काम हो रहा है, लेकिन लाइन बिछाने के बाद जो सड़क बनवाई जा रही हैं, उनमें मिट्टी का अपेक्षित भराव न होने और घटिया सामग्री लगाए जाने से वे नीचे धंस रही हैं। क्योंकि पालिका की भूमिगत पाइप लाइन लीक होने और आबादी का गंदा पानी भरने से लोटस स्कूल के पास करीब पचास मीटर सड़क जमीन में धंस गई है। जबकि इससे पहले 29 दिसंबर को इसी गली में बीस मीटर सड़क जमीन में धंसने से संतोष, सरोज और मनोज के मकानों में दरार तक आ गई थीं। दूसरी बार सड़क धंसने से दर्जनों परिवार अनहोनी की आशंका से खौफजदा हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं पहुंच पाया है। पूर्व पालिका सदस्य संजय डिश के नेतृत्व में शुक्रवार को मोहल्ले वालों ने विरोध में प्रदर्शन कर जल निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुल्ली, राजेश्वरी, राजबाला, कुसुम, कमलेश शर्मा, माधवी, राजरानी, सायदा, चंद्रकांता, अनिल पाराशर, माया, रजनी, बिजेंद्र, रोहित, रामवती, सुबोध, राजेंद्र चौहान, त्रिलोक शर्मा, राहुल, मोंटी, सरोज, सौरभ, राहुल ने जल निगम अफसरों के खिलाफ केस दर्ज न कराने पर तहसील घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि जल निगम अफसरों को कड़ी हिदायत दी गई है कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की अच्छी तरह निर्धारित मानक वाली निर्माण सामग्री से मरम्मत कराने के बाद ही आगे तोड़फोड़ करें।
जल निगम जेई शिवकुमार का कहना है कि शनिवार(आज) को जांच पड़ताल कर टूटी सड़क की मौके पर ही मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें