फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर छायी 56 इंच के सीने की बातें

Sat, 01 Oct 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
pm narendra modi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कई दिनों से टीवी व अखबार पढ़कर पाकिस्तान की हरकत पर अपनी आस्तीन चढ़ा रहे भारतीयों को खुश होने का मौका मिला है। भारतीय सेना के एलओसी पार कर पाकिस्तान के सात आतंकी कैंप को सर्जिकल स्ट्राइक से नष्ट करने पर सभी का सीना 56 इंच का हो गया है।
विज्ञापन


दिन भर व्हाट्सएप, फेसबुक, टिवटर पर इसकी चर्चा रही। लोगों ने एक दूसरे को ऐसी बधाई दी, जैसे व्यक्तिगत प्रशंसा की जा रही हो। ज्यादातर पोस्ट्स पर किसी न किसी रूप में 56 इंच का जिक्र किया जाता रहा।
  कुछ इस तरह चलते रहे कमेंटस, भारत कब पैदा हुआ किसी को मालूम नहीं, लेकिन पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 को पैदा हुआ, गीता के अनुसार जो पैदा हुआ है उसकी मौत भी निश्चित है।
विज्ञापन


अगर युद्ध हुआ तो चीन पाकिस्तान का साथ देगा। डरने का नहीं भैय्या चीन के 90 फीसदी बम फुस्स निकलते है।, भारत में श्राद्ध खत्म पाकिस्तान में शुरू।, सुन पाकिस्तान हम युद्ध से नहीं डरते, टेंशन इस बात की है कि बच्चों को इतिहास में एक पाठ अतिरिक्त पढ़ना पड़ेगा, एक था पाकिस्तान।

56 इंच का सीना, सिर उठाकर जीना। पाकिस्तान में आवासीय प्लाटों की बुकिंग शुरू, कब्जा युद्ध जीतने के बाद दिया जायेगा। मुफ्त डाटा नहीं चाहिए, सिर्फ पाकिस्तान में सन्नाटा चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें