फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाते हुए विभिन्न संगठनों ने समाज में फैल रहीं कुरीतियों से बचकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ ही दीन दुखियों की हरसंभव मदद करने का संकल्प दिलाया।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर में हुआ। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री नितिन चौहान की अध्यक्षता और क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजू ठाकुर के संचालन में समाजसेवी दुर्वेश तोमर के आवास पर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। मोहित तोमर, देवेंद्र, कैलाश, अंकित, विकास चौहान, अनुज, जसवीर, राजू ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उनका भविष्य उज्जवल बनाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गढ़ के मुख्य बाजार में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र और समाजहित से जुड़े कामों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का संकल्प दिलाया गया। राहुल शुक्ला, अवनीश चौहान, प्रज्ज्वल, करन, जितेंद्र, गौरव गौड़, गोविंद नागर ने कहा कि वीर शिरोमणि सम्राट महाराणा प्रताप आदर्श शासक होने के साथ ही सच्चे समाज सेवक और गरीब मजलूमों के सबसे बड़े हितेषी थे, जिनके आदर्शों पर चलकर हर किसी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब मजलूमों की मदद करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें