फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में महिलाओं में मारपीट हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में महिलाओं में मारपीट हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। रोडवेज बस में सफर कर रहीं दो महिलाओं के बीच मारपीट होने पर चालक ने बस को थाने में रोक लिया। पुलिस ने मामला शांत कराकर दोनों महिलाओं को अलग-अलग बसों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस बृहस्पतिवार की दोपहर दिल्ली से संभल जा रही थी। नेशनल हाइवे पर सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास बस में सवार दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गई और नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। बस में मौजूद परिचालक और दूसरी सवारियों ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी, जिसके चलते चालक ने बस सिंभावली थाने में ले जाकर खड़ी कर दी और पुलिस को सूचना दी। एसओ नीरज कुमार ने महिलाओं को बस से उतरवा कर समझाबुझा कर मामला शांत कराया। एसओ ने बताया कि एक महिला संभल और दूसरी चंदौसी जा रही थी, जिन्हें कड़ी हिदायत देते हुए अलग-अलग बसों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें