फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण के लिए खनन के नाम पर बड़ा खेल ण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे निर्माण के लिए खनन के नाम पर बड़ा खेल
विज्ञापन

-जमा रॉयल्टी से कई गुना अधिक मिट्टी उठाई
- इस दौरान नहीं हो रहा नियमों का पालन
-ग्रामीणों का आरोप प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
नितिन दीक्षित
हापुड़। एनएच-235 व 24 के चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे मिट्टी खनन में खूब खेल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण संस्था की ओर से जमा रॉयल्टी के हिसाब से कहीं अधिक खनन किया जा चुका है। जबकि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
मेरठ से खरखौदा होते हुए ततारपुर पर मिलने वाले एनएच-235 बाईपास के निर्माण कार्य और एनएच-24 के चौड़ीकरण के लिए मिट्टी का काफी समय से विभिन्न गांवों में जमीन से खनन किया जा रहा है। इसकी रॉयल्टी भी जमा करना बताया गया है।
विज्ञापन

जिन गांवों में खनन हो रहा है, वहां के ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की साठगांठ से खनन के पीछे मोटा खेल हो रहा है। जमा रॉयल्टी से कई गुना अधिक खनन कर प्रशासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।
लाखों डंपर मिट्टी खेतों से उठाकर हाईवे निर्माण में खपाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने शायद ही कभी मौके पर जाकर खनन के बारे में जानकारी जुटाई हो। इसका कारण साफ है कि रात दिन नियमों को ताक पर रखकर खनन हो रहा है।
अभी तक 1.77 करोड़ की रॉयल्टी जमा
जिले में एनएच-235 के लिए गांव टियाला में खनन हो रहा है। इस गांव से 3,77,431 घन मीटर मिट्टी उठाने का ब्योरा जिला प्रशासन को दिया गया है। इसकी 30 रुपये प्रति घन मीटर के हिसाब से करीब 1.13 करोड़ की रॉयल्टी भी जमा की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कितनी मिट्टी उठी इसका ब्योरा लेने कभी कोई अधिकारी नहीं आया। इसकी का परिणाम है कि जमा रायल्टी से कई गुना अधिक मिट्टी का खनन हो चुका है।
इसके अलावा एनएच-24 के चौड़ीकरण के लिए मोहम्मदपुर आजमपुर, शाहपुर जट्ट और मुबारिकपुर सलामतपुर से सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2,14850 घन मीटर मिट्टी खनन की गई है, जिसके लिए करीब 64 लाख की रॉयल्टी जमा की गई है। कुल मिलाकर दोनों हाईवे के लिए करीब 1.77 करोड़ की धनराशि जमा की गई है। जबकि मिट्टी का खनन बड़े स्तर पर चल रहा है। कुल मिलाकर दोनों हाईवों पर धड़ल्ले से खनन हो रहा है।
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा खनन
खनन के दौरान नियमों और मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान निर्धारित सीमा से अधिक गहराई तक खुदाई हो रही है। इससे भूमि की उर्वरक क्षमता क्षीण हो रही है। किठौर रोड पर खनन के चलते लोगों का चलना दूभर हो गया है। सड़क पर धूल के गुबार से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

एसडीएम करेंगे क्रास चेकिंग
इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके फोन रिसीव नहीं हुए। जबकि एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण के लिए हो रहे खनन की मौके पर जाकर क्रॉस चेकिंग की जाएगी। अनुमति से अधिक मिट्टी का उठान पाया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें