फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की रैली के लिए हजारों कार्यकर्ता रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम की रैली के लिए हजारों कार्यकर्ता रवाना
विज्ञापन

- जिले से 60 बसों में भरकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मेरठ मोहिद्दीनरपुर में शनिवार को मुख्यमंत्री की रैली के दौरान जिले से 60 बसों में हजारों कार्यकर्ता रवाना हुए। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर हापुड़ को साठ बसों का लक्ष्य मिला था। सुबह से ही कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा था। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीन सेठी ने बताया कि 42 बसें जिलाध्यक्ष अशोक पाल व विधायक विजयपाल आढ़ती के नेतृत्व व 18 बसें नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत व नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी के नेतृत्व में मेरठ की ओर रवाना हुईं। पदाधिकारियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया। भाजपाई हजारों की संख्या में मेरठ जाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अधिकतर बसें खाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, रेनू गर्ग, ब्रिजेश कुमार, प्रवीण प्रधान, शशि भूषण, नितिन पाराशर, योगेंद्र पंडित, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र चौधरी, सतपाल राणा, पवन चौधरी, अमित सिसौदिया, राघव नारंग, संजीव वर्मा, चंद्रप्रकाश ठठेरे, नवीन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें