फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज के लिए रवाना होंगी 50 बसें

Fri, 07 Feb 2025 11:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ से लौटीं 75 बसें, लोकल रूट की सुधरेगी व्यवस्था
विज्ञापन


निगम की पांच बस प्रयागराज महाकुंभ के लिए हुई रवाना
संवाद नयूज एजेंसी

बस्ती। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई डिपो की अधिकतर बसें वापस आ गई हैं। इन बसों को लोकल और ग्रामीण रूट पर लगाया जाएगा। साथ ही, परिवहन निगम माघ पूर्णिमा के स्नान को देखते हुए तैयारी में जुटा है। इसके लिए 50 से अधिक बस महाकुंभ और अयोध्या आदि तीर्थों को भेजी जाएगी।

मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी के बाद 12 फरवरी को पड़ने वाले माघ पूर्णिमा की तैयारी में परिवहन निगम जुटा है। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या के श्रद्धालुओं के यात्रा के लिए बसें लगाई जाएंगी। इसके लिए बसों की संख्या दो दिन बाद तय की जाएगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें लगाई जाएंगी। निमग के मुताबिक कम से कम 50 बस लगाई जाएगी।
विज्ञापन


उधर, प्रयागराज महाकुंभ में लगाई गई अधिकर बसें वापस लौट आई हैं। इसके अलावा दो से पांच बस प्रतिदिन प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो रही है। महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले से बहुत कम हुई है। शुक्रवार को प्रयागराज के लिए पांच बस रवाना की गई। इसमें कुछ श्रद्धालु सवार नजर आए।
विज्ञापन


..
कोट

प्रयागराज महाकुंभ में लगाई गई ज्यादातर बस वापस आ गई है। इन बसों को लोकल और ग्रामीण क्षेत्र के सवारियों के लिए लगाया जाएगा। माघ टूर्णिमा के स्नान पर प्रयागराज और अयोध्या समेत अन्य जगह जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अधिक बस भेजने की तैयारी है।

- आयुष भटनागर, एआरएम

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें