फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महाकुंभ से वापस आईं रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 07 Feb 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दो सप्ताह से प्रयागराज महाकुंभ में गईं 100 रोडवेज बसें लौट आई हैं। शुक्रवार से निर्धारित रुटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, किठौर सहित विभिन्न मार्गों पर 129 बसों का संचालन होता है। लेकिन दो सप्ताह पूर्व महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए डिपो की 100 बसें प्रयागराज भेज दी गई थी।

इसके बाद से यात्रियों को सिर्फ 29 बसों पर ही निर्भर होना पड़ रहा था। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद के साथ अन्य लोकल मार्गों पर भी बसों की किल्लत बढ़ गई थी। लेकिन प्रयागराज महाकुंभ में भेजी गई सभी बसें अब लौट आई है, जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि शुक्रवार से पूर्व की तरह निर्धारित मार्गों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें