गढ़ सीएचसी में रविवार को प्रसव के लिए आई एक गर्भवती को पांच घंटे तक दर्द से तड़पना पड़ा। आरोप है कि अस्पताल की नर्स ने प्रसव के लिए महिला पांच सौ रुपये की मांग की।
रुपये न होने पर महिला अस्पताल में दर्द से कराहती रही। बाद में रुपये मिलने के बाद डिलीवरी हुई। पीड़ित पति ने सीएओ को शिकायती पत्र देेकर नर्स पर कार्रवाई की मांग की है।
ब्रजघाट गंगानगरी के गांव गांवड़ी में रहने वाले मंगलेश की गर्भवती पत्नी चंचल को डिलीवरी के लिए रविवार शाम गढ़ सीएचसी में लाया गया था।
मंगलेश का आरोप है कि डिलीवरी कराने के नाम पर स्टाफ नर्स ने पांच सौ रुपये की मांग की। इस पर उसकी मां ने दो सौ रुपये नर्स को दे दिए।
रुपये कम देखकर स्टाफ नर्स भड़क गई और पूरी रकम मिलने के बाद ही डिलीवरी कराने की जिद पर अड़ गई। उसने बताया कि कोई भी रास्ता न दिखाई देने पर उसकी मां गढ़ में रहने वाले एक परिचित के घर गई।
वहां से तीन रुपये उधार लाकर स्टाफ नर्स को दिए। इसके बाद उसकी पत्नी डिलीवरी कराई। इस बीच करीब पांच घंटे तक उसकी पत्नी दर्ज से अस्पताल में कराहती रही।
मंगलेश ने सोमवार को सीएमओ डॉ.सुभाष चंद्र गुप्ता को शिकायती पत्र देकर नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल गई है। मामला गंभीर है। सीएमओ के कड़े निर्देश पर जांच कमेटी का गठन कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।