फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राजस्व वसूली में जिले की 44वीं रैंक, डीएम नाराज

Thu, 18 Jan 2024 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व वसूली में जनपद की 44वीं रैंक आई है। जिसे लेकर डीएम प्रेरणा सिंह ने वसूली तथा प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए स्थापित सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व से जुड़े किसी भी विभाग की रैंकिंग खराब न आने पाए। उन्होंने दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा की राजस्व की रैंकिंग मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतर रहनी चाहिए। उन्होंने बाट माप अधिकारी से पेट्रोल पंप के सत्यापन को निर्धारित समय के अंदर करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर खनन अधिकारी और अधिशासी अधिकारी हापुड़ को भी कारण बताओ नोटिस के साथ व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा की किसी विभाग के कारण यदि जिले की रैंकिंग खराब होती है तो संबंधित अधिकारी के सेवा पुस्तिका मे दर्ज किया जाएगा। उन्होंने अगले माह जारी होने वाली रैंकिंग में श्रेणी ए लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों का आईजीआरएस और जनसुनवाई मे खराब स्थिति है वह शिकायतों का त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। बैठक के दौरान एडीएम न्यायिक ज्योत्सना बंधु समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें