फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाईक सवार युवक-युवती को रौंदा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉला ने बाईक सवार युवक-युवती को रौंदा, दोनों की मौत
विज्ञापन


धौलाना। यूपी पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक-युवती को गांव सिरोधन में देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉला ने रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान साथ चल रहे बाइक सवारों ने बताया कि दोनों जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यूपी पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक-युवती गांव सिरोधन के पास गन्ने से लदा ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा, लेकिन उनकी मौत हो गई। सिरोधन निवासी ग्रामीणों ने बताया कि करीब आठ बजे एक बाइक सवार युवक-युवती बुलंदशहर की ओर जा रहे थे। जब वो गांव में पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राला ने उन्हें रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवक-युवती ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धौलाना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर युवक-युवती की शिनाख्त में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद पता चला युवक हेमंत कुमार पुत्र सुरेश चंद (27) निवासी खाद मोहन नगर जिला बुलंदशहर पुलिस की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। उसके साथ शिकारपुर के मोहल्ला चैनपुरा की रहने वाली कुमारी रितु पुत्री रणवीर (21) बाइक पर लिफ्ट लेकर साथ घर जा रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना का कहना है कि दुर्घटना भीषण हुई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें