फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंगोत्सव में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने राष्ट्र रक्षा का लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
उमंगोत्सव में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने राष्ट्र रक्षा का लिया प्रण
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से उमंगोत्सव मनाया गया। इसमें जिले के सभी 49 मंडलों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मेरठ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक राष्ट्र कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
संघ के जिला कार्यवाह पंकज त्यागी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों के जिला केंद्रों पर मनाया जा रहा है। इसमें लाखों स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जो शारीरिक व बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ के स्वयं सेवक जिस प्रकार बिना किसी जाति या अन्य भेदभाव के संघ में कार्य करता है। उसी प्रकार वह समाज में भी किसी जाति, वर्ग, प्रांत का भेदभाव नहीं करता और निष्पक्ष सेवा का कार्य करता है।
विज्ञापन

सह विभाग कार्यवाह सत्यवीर ने बताया कि 8 से 10 फरवरी तक संघ का एक विशाल वर्ग लगने जा रहा है। इसमें सरसंघ चालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर विजेंद्र माहेश्वरी, रामशरण कौशल, अजय मुर्गीदाना, विशाल समेत सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें