फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चार करोड़ से बदलेगी गढ़ की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका क्षेत्र में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 17 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनसे जर्जर सड़कें और नालियां चकाचक होंगी। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जल्द ही काम धरातल पर शुरू होगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि कुल 17 विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें 10 कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से और सात कार्य दो प्रतिशत निधि से कराए जाएंगे। वार्ड-6 स्थित अहाताबस्तीराम में नई आरसीसी सड़क बनेगी, जबकि मीरा रेती क्षेत्र में सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके अलावा कई वार्डों में क्षतिग्रस्त गलियों का पुनर्निर्माण और नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा।
इन विकास कार्यों से नगरवासियों को टूटी-फूटी सड़कों, जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी। बरसात में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। नई सड़कें, मजबूत नालियां और बेहतर जल निकासी से मोहल्लों की आधारभूत सुविधाएं सुधरेंगी। आवागमन आसान होगा और सुंदरीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पूरा होते ही कार्यदायी संस्था को काम आवंटित कर दिया जाएगा। पालिका का उद्देश्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराकर नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें