फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिल बॉक्स में फाल्ट, 4 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 05 Jun 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भीषण गर्मी में सोमवार तड़के करीब तीन बजे केबिल बॉक्स में फाल्ट से प्रीत विहार बिजलीघर ठप हो गया। इससे करीब चार घंटे तक पूरे प्रीत विहार, आधा दर्जन गांव सहित दिल्ली रोड के दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन


बिजली न होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। लाइन की पेट्रोलिंग के बाद कर्मियों को फॉल्ट मिल सका। प्रीत विहार बिजलीघर से गांव पूठा, सबली, अच्छैजा, रघुनाथपुर, चमरी, प्रीत विहार,

आनंद विहार व दिल्ली रोड के कई मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे मोदीनगर रोड पर श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पास हाईटेंशन लाइन के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन


इससे पूरा बिजलीघर ठप हो गया। आनन-फानन में कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को ढूंढा जा सका। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।

सुबह करीब 7.30 बजे बिजलीघर को चालू किया गया। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि केबिल बॉक्स में फाल्ट के कारण सप्लाई ठप हो गई थी। लाइन की मरम्मत करवा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें