फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: समाधान दिवस में 38 शिकायतें दर्ज, पांच का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी नामित मामलों का समयबद्ध और विश्वसनीय निस्तारण सुनिश्चित करें।
समाधान दिवस के दौरान एक फरियादी ने शिकायत करते हुए कहा कि वह लगातार तहसील दिवस में आ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने धारा 67 से संबंधित एक प्रकरण में प्रतिलिपि उपलब्ध न कराए जाने का मुद्दा भी अधिकारियों के सामने उठाया। इस दौरान एसडीएम धौलाना मनोज सिंह, तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायब तहसीलदार अमर पाल सिंह, दिव्यांशी सिंह, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान, तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें