फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टीबी मुक्त होंगे हापुड़ के 31 गांव, सर्वे करेगी केंद्रीय टीम

Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के 31 गांवों की करीब 1.20 लाख आबादी टीबी मुक्त होगी। स्वास्थ्य विभाग ने मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है। केंद्रीय टीम का सर्वे कभी भी हो सकता है, जो इन ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र देगी। इनके अलावा करीब 20 गांव मानक पूरा करने की दहलीज पर हैं। अगले साल तक पूरे जिले को टीबी मुक्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन


टीबी मुक्ति के मानकों पर खरी उतरी 31 ग्राम पंचायतों में एक हजार की आबादी पर 30 लोगों की जांच हुई है, अधिकांश गांवों में एक भी नया केस नहीं है। दस दिवसीय अभियान में भी इन गांवों की फिर से जांच कराई गई है। शासन ने टीबी मुक्ति के लिए जो भी मानक तय किए हैं, अभी तक ये गांव उन्हें पूरा कर रहे हैं।



ये ग्राम पंचायतें टीबी मुक्ति के लिए प्रस्तावित

जिले के गांव कांवी, साउदीपुर, लोधीपुर शोभान, पूठ, हैदरपुर, अल्लीपुर, लडपुरा, हुमायूंपुर, अब्दुल्लापुर मोड़ी, करीमपुर, शंकरा टीला, आलमपुर भगवंतपुर, धनावली अट्टा, शेखपुर, मीरपुर कलां, जटपुरा, नवादा खुर्द, रामपुर, भिकनपुर, कनिया कल्याणपुर, रेहर्वा क्रियावली, अक्खापुर, गढ़ी, अयादनगर उत्तरी, मोरपुर, अयादनगर दक्षिणी, ब्रजनाथपुर, भोवा, मीरपुर माजरा, भटैल।
विज्ञापन


-

इन बिंदुओं पर होती है समीक्षा

* जांच में प्रति हजार एक या उससे कम मरीज में टीबी की पुष्टि हो।

* कुल मरीजों में से 60 प्रतिशत का स्थिरता परीक्षण (बीमारी के अनुरूप इलाज चलना) जरूरी

* गांव में पहले से मौजूद टीबी मरीजों में 85 फीसदी का सही होना जरूरी

* गांव में टीबी संदिग्धों में 30 या इससे अधिक मरीजों की जांच होना जरूरी

* निक्षय पोषण योजना में सभी मरीजों को कम से कम एक किस्त (एक हजार रुपये) उनके खाते में पहुंचना जरूरी

* अपनी सहमति साझा किए मरीजों को किसी व्यक्ति, कर्मचारी या संस्था द्वारा गोद लेकर पोषण किट दिया जाना



ग्राम प्रधानों को मिलेगी चांदी की प्रतिमा-

जिले में जो भी पंचायत टीबी मुक्त होगी, वहां के प्रधान को महात्मा गांधी की चांदी की प्रतिमा दी जाएगी। शासन स्तर से प्रशिक्षण होने के बाद प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। 2025 तक हर हाल में जिला को टीबी मुक्त करना है। पंचायतों पर विशेष जोर दिया जा रहा।



साल दर साल टीबी के मरीजों की स्थिति

वर्ष टीबी के मरीज

2019 3212

2020 2450

2021 3267

2022 3634

2023 3574

2024 2657 अब तक



डब्ल्यूएचओ की सलाहकार पहुंची हापुड़, जानी अभियान की स्थिति

जिले में दस दिवसीय सघन क्षय रोगी खोज अभियान की समीक्षा करने डब्ल्यूएचओ की सलाहकार डॉ.सुलगना हापुड़ पहुंचीं। उन्होंने 3.22 लाख लोगों की स्क्रीनिंग में लगीं 126 टीमों के कार्य को परखा। इस अभियान में खोजे गए 38 मरीजों से भी फीडबैक लिया।



कोट -

जिले की 31 ग्राम पंचायत जल्द टीबी मुक्त होंगी। ये गांव मानकों को पूरा कर रहे हैं। केंद्र से आने वाली टीम जल्द सर्वे करेगी। पांच ग्राम पंचायत पहले ही टीबी मुक्त हो चुकी हैं। इस कार्य में सभी सहयोग दें। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें