फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम, अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी का सितम, अब 10 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन

-डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
-छात्रों को स्कूल बुलाने वाले संचालकों पर कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। अधिक सर्दी के कारण जिलेभर के 8वीं कक्षा तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस समयावधि में स्कूल खोलने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए हैं।
इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोगों को घरों से बाहर निकलने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों को सुबह तैयार कर स्कूल भेजने में अभिभावक काफी डर रहे हैं। इस मौसम में बच्चों की तबीयत खराब होने के ज्यादा आसार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब डीएम ने 8वीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश की अवधि 6 से बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दी है। 10 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान यदि बच्चों को स्कूल बुलाया गया तो संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि स्कूल संचालकों को इस संदर्भ में निर्देशित कर दिया गया है। औचक निरीक्षण कर इस समयावधि में स्कूलों में बच्चे मिले तो स्कूलों की मान्यता रद्द कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें