फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना ब्लॉक में 31 फीसदी ग्राम प्रधान पांचवीं पास

Fri, 18 Dec 2015 01:27 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे छोटी संसद कही जाने वाली ग्राम पंचायतों का गठन 19 दिसबंर को होगा और 20 से निर्वाचित हुए प्रधान सत्ता संभालेंगे।
विज्ञापन


धौलाना ब्लॉक में 55 ग्राम पंचायतों में से 21 पर महिलाओं ने कब्जा कर लिया है। कुछ प्रधानों में 30.9 फीसदी (17) प्रधान केवल पांचवीं पास है।

जबकि दो प्रधान ग्रेजुएट, तीन पोस्ट ग्रेजुएट और नौ प्रधान हैं 12वीं पास है। जनता ने ब्लॉक में नौ फीसदी (5) अनपढ़ प्रधानों को गांव की बागडोर सौंप दी है।

धौलाना ब्लॉक में 17 प्रधानों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, सात प्रधान 8वीं, 12 प्रधान 10वीं, नौ प्रधानों 12वीं, दो प्रधान स्नातक और तीन प्रधान परास्नातक हैं।
विज्ञापन


धौलाना ब्लॉक में सबसे पढ़ी लिखी बहू सौलाना की रीता सिंह पत्नी परास्नातक हैं। दूसरी बहू तिसौली खेड़ा की पूनम तोमर स्नातक हैं, जिसने जिले में सर्वाधिक मत पाकर इतिहास रच दिया।

वहीं करीमपुर भाईपुर मिलक के गजेंद्र सिंह एडवोकेट और बीघेपुर के महेश गिरी को सबसे अधिक शिक्षित प्रधान होने का गौरव हासिल है।

दोनों ही परास्नातक हैं। अनपढ़ बहुओं में देहरा की परवीन पत्नी  इंसाद अली, पिपलैडा की शाहनुमा पत्नी मंसूर, आजमपुर कमरूजहाँ पत्नी अनीस, दहीरपुर रज्जाकपुर की रामकली पत्नी मलखान, हिम्मत नगर के इस्लाम पुत्र इस्तयाक शामिल हैं। धौलाना की चुनी गई महिला प्रधान रूखसाना की शैक्षणिक योग्यता प्राइमरी है।

प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले को छोड़कर 74 जिलों की 58658 ग्राम पंचायत पर 200 निर्विरोध निर्वाचित हुए और 40 पद रिक्त रह जाने के बाद प्रधान प्रतिनिधि चुने गए।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश मेें 4.77 लाख उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोंकी। जिनमें 55 फीसदी पुरुष और 46 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया। चुनावों में महिलाओं ने 44 फीसदी जीत दर्ज की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें