फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दुकान पर छापा मारकर 30 पेटी नकली सॉस की सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास तेजेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान के ऊपर बने कमरे में नकली सॉस बनाई जा रही थी। विभाग की टीम ने 30 पेटी को सीज कर दिया, जिसमें 360 बोतल पैक थी। इसकी अनुमानित कीमत 22,680 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 235 किलो सॉस को नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 16,450 रुपये बताई जा रही है। सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी पर नकली सॉस बनाने की सूचना मिली थी। इसपर टीम के साथ सोमवार को तेजेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा। यहां एक कमरे में सॉस का निर्माण किया जा रहा था। उसका परीक्षण किया गया तो पाया कि इस सॉस खाने से सेहत खराब हो सकती है।
उन्होंने बताया कि सॉस को गाजर, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेन्जोएट खाद्य रंग मिलाकर तैयार किया जा रहा था। इसमें अधिक मात्रा में रंग और गंदगी पाई गई। उन्होंने बताया कि यहां से सॉस का नमूना लेकर जांच को भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, प्रियंक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें