हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर में एक पांच वर्षीय मासूम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को मासूम की मौत हो गई।
मोहल्ला सुमित निवासी यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 मई उनका पांच वर्षीय पुत्र अंश छत पर खेलते-खेलते अचानक नीचे सड़क पर गिर गया। मासूम के छत से गिरने मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने मोहल्लेवासियों की मदद से बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस को हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।