फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सेना गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 21 लोग गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव सेना में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दरोगा ने 40 लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक 21 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, लाठी-डंडे समेत बलकटी व अन्य हथियार बरामद किए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव सेना में दो दिन पूर्व हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। मौके पर दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और तमंचों से फायरिंग की गई थी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था। घटना में पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया था। गांव में गढ़, सिंभावली, बाबूगढ़, बहादुरगढ़ पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह ने गांव निवासी बाबू, शोहराब अली, शाकर अली, नवाजिश अली, आसिफ अली, कैफ अली, साजिब अली, शहरायब अली, फिरासत अली, शादाब अली, तालिब, महताब अली, शाहकमाल, नौशाद अली, साहिल, शाहनवाज अली, राशिद अली, ताहिर, सदाकत, सरफराज, रईस, बाबू, अनस, अकबर अली, अब्दुला, उम्मेद, आमिल, अफसर, समीर, मोहसीन, जावेद, चांद मोहम्मद, फैजर, मोहसीन, आसिफ, नाजिम, दानिश, जैद,अब्दुला समेत 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, पुलिस की गाड़ी पर पथराव, शांति भंग, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


21 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुए खूनी संघर्ष के बाद एसआई की तहरीर पर 40 लोगों को नामजद किए जाने के बाद पुलिस ने 21 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, खोखा, लाठी डंडे, बलकटी आदि बरामद की है।

पांच हजार रुपये में खरीदा था तमंचा

सिंभावली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद तमंचे के बारे में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह तमंचा करीब चार माह पूर्व ही पांच हजार रुपये में खरीदा गया था। पुलिस अब उसको बेचने वाले की तलाश कर रही है।

कोट -
सेना गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एसआई की तहरीर पर पुलिस ने 40 नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- वरुण मिश्रा सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें