धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी मुन्नवर को बैंक का टोल फ्री नंबर मिलाना उस समय भारी पड़ गया। जब उनके खाते से 2.05 लाख रुपये उड़ गए। अब पीड़ित व्यक्ति ने डीएम, एसपी समेत संबंधित अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
मुन्नवर ने बताया कि उनका डासना स्थित यश बैंक में बचत खाता है। उनके खाते में 2.10 लाख रुपये जमा थे। सोमवार को उन्हें खाते से दो लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर जानकारी की तो उनके खाते से 95 हजार रुपये उड़ गए। दोबारा टोल नंबर पर फोन कर उन्होंने खाते से रुपये उड़ने की बात कही थी। कुछ समय बाद बारी-बारी से 1.10 लाख रुपये और निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।