फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महाराणा प्रताप के बोर्ड पर जातिसूचक शब्द लिखने पर आक्रोश

Tue, 21 Jan 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी में महाराणा प्रताप के बोर्ड पर जाति सूचक शब्द लिखने पर क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। असामाजिक तत्वों की ओर से की गई हरकत पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष बादल राणा ने कार्रवाई की मांंग की है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा गंभीर कृत्य करने वालों को प्रशासन चिह्नित करे, जिससे समाज में वैमनस्य का भाव पैदा न हो। उन्होंने कहा कि गांव डोमा टीकरी के बाहर क्षत्रिय समाज की ओर से लगाए गए बोर्ड पर जाति सूचक शब्द लिखने पर क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में करणी सेना ने कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


इस दौरान संगठन मंत्री ललित राणा, जिला मंत्री मनोज राणा, जिला उपाध्यक्ष दीपक सोम, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष आकाश राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें