आईजीआरएस पर शिकायत, लिए गए चार नमूने
हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाईयों के चार नमूने लिए गए हैं। आईजीआरएस पर शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है।
मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई थी कि गांव सिखैड़ा में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर लोगों के साथ साथ पशुओं की दवाई भी बेची जा रही है। इस शिकायत के बाद डीएम ने औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद व दीपा लाल को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद टीम को स्टोर पर लाइसेंस नहीं मिला। इसके अलावा स्टोर से दवाईयों के चार नमूने लिए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इसके अलावा करीब 30 हजार की दवाईयां सीज कर दी गयी हैं।