फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा में हापुड़ का वार्ड- 34 व पिलखुवा का वार्ड -13 प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ का वार्ड- 34, पिलखुवा का वार्ड-13 सबसे स्वच्छ
विज्ञापन


हापुड़। वार्ड प्रतिस्पर्धा - 2018 में हापुड़ और पिलखुवा नगर पालिका परिषद को संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। नगर पालिका परिषद सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने हापुड़ व पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी, सभासद एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया है। प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय रहने वाले वार्डों के सदस्यों को भी प्रोत्साहन राशि दी गई।
भारत सरकार द्वारा स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के तहत पिछले दिनों सरकार द्वारा नामित टीम व प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्डों का निरीक्षण किया। रविवार को नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम की घोषणा की गई। इसमें हापुड़ के श्रीनगर वार्ड 34 (सभासद विशाल गोयल) और पिलखुवा नगर पालिका परिषद वार्ड मंडी गंज (सभासद भावना शर्मा) को प्रथम चुना गया। हापुड़ के शिवपुरी पक्काबाग वार्ड 35 (सभासद रेनू गर्ग) द्वितीय, जबकि पिलखुवा के वार्ड 10 वैश्यान (सभासद आदर्श शर्मा)नगर पंचायत बाबूगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने इसकी घोषणा करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 11.50 - 11.50 लाख, द्वितीय स्थान पर रहने व साढ़े सात लाख और तृतीय स्थान पर रहने वाले वार्ड को साढ़े पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन

ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि प्रोत्साहन धनराशि का उपयोग संबंधित वार्डों में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति व वार्ड के सदस्य की संयुक्त सहमति से विकास कार्य में किया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार, पिलखुवा पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, पालिकाध्यक्ष पिलखुवा गीता गोयल, नगर पंचायत बाबूगढ़ अध्यक्ष जगवीर सिंह को भी सम्मानित किया गया। बेस्ट स्कूल में केएमएस से लोकेश भारद्वाज, बेस्ट हॉस्पिटल में श्री राम मेडीकेयर से डा. नमिता, होटल में इंडियन करी से शैलेश, आरडब्ल्यूए में नवोदय युवा समिति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें