फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू बिल जमा करने पर ही मिल सकेगा नलकूप का विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू बिल जमा करने पर ही मिल सकेगा नलकूप का विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन


हापुड़। नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन लेने के लिए किसानों को पहले अपने घर का पूरा बिल जमा कराना होगा। आवेदन के समय निगम अफसर बिल जमा की रसीद दस्तावेजों में लगाएंगे। उसके बाद ही कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस नियम के बाद बहुत से किसानों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
जिले के चार ब्लॉकों में से तीन को अत्यधिक जल दोहन के कारण डार्क जोन में शामिल किया गया था। करीब पांच वर्ष बाद प्रदेश सरकार ने डार्क जोन में नलकूप कनेक्शन को स्वीकृति दे दी है। ऐसे में रोजाना दर्जनों की संख्या में किसान नलकूप कनेक्शन के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। देहात अंचल में घरेलू कनेक्शनधारकों पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। इसकी वसूली के लिए निगम अफसरों ने नलकूप का विद्युत कनेक्शन देने से पहले घरेलू बिल की जमा रसीद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आवेदन करने से पहले ही निगम कार्यालय में किसानों से घरेलू कनेक्शन के जमा बिल की रसीद मांगी जा रही है। ऐसे में अनेक किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि देहात अंचल में बकाएदारी के चलते राजस्व वसूली की रफ्तार धीमी है। नलकूप का विद्युत कनेक्शन सिर्फ उन किसानों को मिलेगा, जो घरेलू कनेक्शन की करंट जमा रसीद उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें