फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी जेठानी से दिनदहाड़े लूट हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरानी जेठानी से दिनदहाड़े लूट हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। जेठानी को साथ लेकर अल्ट्रा साउंड कराने आ रही गर्भवती महिला को गोली मारने की धमकी देकर पल्सर सवार दो युवक दिनदहाड़े पांच हजार की रकम समेत कानों से कुंडल भी लूट ले गए।
गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी वाहिद की गर्भवती पत्नी सितारा रविवार की दोपहर बाद अपनी जेठानी रुखसार को साथ लेकर चौपला के एक सेंटर पर अल्ट्रा साउंड कराने आ रही थी। गढ़-चौपला आने के लिए देवरानी और जेठानी गांव के सामने फ्लाई ओवर के पास खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रही थीं, तो कुछ ही देर बाद काले रंग की पल्सर बाइक पास में आकर रुक गई। जिस पर सवार एक युवक बाइक को चालू हालत में लेकर खड़ा रहा, जबकि उसके दूसरे साथी ने हाथ में लिए तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर पांच हजार की रकम समेत देवरानी और जेठानी के कानों से कुंडल भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइकर्स हाईवे से होकर सिंभावली वाली साइड की तरफ भाग निकले। पीड़ित देवरानी और जेठानी ने जैसे-तैसे कोतवाली में पहुंचकर अपने साथ हुए घटनाक्रम का उल्लेख कर गांव के ही दो युवकों को नामजद कर तहरीर दी। महिलाओं की आपबीती सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक हाईवे समेत संपर्क रास्तों पर खोजबीन भी की, लेकिन बाइकर्स का कोई भी सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई आनंदपाल का कहना है कि फौरी तौर पर की गई जांच पड़ताल में पूरी मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन फिर भी मामले की विस्तार से जांच कराई जा रही है जिसमें बहुत जल्द सारी सच्चाई का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें