फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल अभियान के तहत किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल खोल अभियान के तहत सपाइयों ने किया जनसंपर्क
विज्ञापन


हापुड़। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हापुड़ विधान सभा व धौलाना तहसील के गांवों से सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ सपा नेता तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पोल खोल अभियान चलाया।
इस दौरान बड़ोदा सिहानी में लगायी गयी चौपाल में तेजपाल प्रमुख ने कहा कि युवा अखिलेश यादव के आदेश पर समाजवादी पार्टी 20 जनवरी तक गांव गांव में जाकर सरकार की पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश व प्रदेश की सत्ता हथियाने वाली भाजपा आज विकास के नाम पर लोगों के समूल नाश करने में जुटी है। भाजपा सरकार में दलितों व पिछड़े वर्गों के लोगों का खुला उत्पीड़न हो रहा है। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, पुरूषोत्तम वर्मा, रविंद्र चेयरमैन, इकबाल, अनीस, अख्तर, जाहिद, युनुस, आरिफ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाध्यक्ष सुबोध नागर के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव अट्टा, बागड़पुर, सरावनी, बाडली और श्यामपुर में भी जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक मदन सिंह चौहान, धर्मवीर डबास, फारुख प्रधान, मनजीत चौधरी, हिमांशु राणा, गौरव गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें