फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 11 जनवरी को होगी सिंभावली शुगर मिल की कुर्क चीनी की निलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 11 को होगी सिंभावली मिल की कुर्क चीनी की नीलामी
विज्ञापन


हापुड़। जिले के गन्ना किसानों को फिलहाल गन्ना भुगतान के लिए कुछ ओर दिन का इंतजार करना पड़ेेगा। क्योंकि सोमवार को सिंभावली शुगर मिल की कुर्क चीनी की निलामी नहीं हो सकी, कोलकाता, दिल्ली, हापुड़ से आए व्यापारियों ने फिलहाल चीनी के सैंपल लिए हैं, आगामी 11 जनवरी को निलामी का समय रखा गया है। वहीं, ब्रजनाथपुर शुगर मिल की कुर्क चीनी की निलामी 7 फरवरी को होगी।
गौरतलब है कि जिले के गन्ना किसानों को सत्र 2017-18 का सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर करीब 193 करोड़ रुपये बकाया है। सीएम के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने सिंभावली की 1.29 लाख क्विंटल व ब्रजनाथपुर शुगर मिल की करीब 71 हजार क्विंटल चीनी को कुर्क किया है। इसी क्रम में सिंभावली शुगर मिल की कुर्क चीनी की निलामी का समय 07 जनवरी (सोमवार) रखा गया था। गढ़ तहसील में कोलकाता, दिल्ली, हापुड़ के व्यापारियों ने निलामी प्रक्रिया में भाग लिया। चीनी की निलामी तो नहीं हो सकी, हालांकि व्यापारियों ने सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन ने आगामी 11 जनवरी को सिंभावली मिल की कुर्क चीनी की निलामी कराने का निर्णय लिया है। वहीं, ब्रजनाथपुर शुगर मिल की कुर्क करीब 71 हजार क्विंटल चीनी की निलामी की दिनांक 07 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि सोमवार को निलामी में कोलकाता, दिल्ली और हापुड़ के व्यापारियों ने भाग लिया था। किसी कारणवश निलामी की तिथि बढ़ाकर 11 जनवरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें