फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ से हो सकती है कुछ और संदिग्धों की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ से हो सकती है कुछ और संदिग्धों की गिरफ्तारी
विज्ञापन


हापुड़। सिंभावली के वैट गांव निवासी इमाम साकिब की गिरफ्तारी के बाद जिले के कुछ धार्मिक स्थल और मदरसे एजेंसियों के रडार पर हैं। सूत्रों की माने तो अभी जिले से कुछ और संदिग्धों की गिरफ्तारी हो सकती है। दरअसल, हापुड़ जिला राजधानी के करीब होने के कारण जांच एजेंसियां अधिक सतर्कता बरत रही हैं।
कश्मीर में सेना की कार्रवाई में बेदम हो रहे दहशतगर्द अब देश के ऐसे हिस्सों में घुसपैठ बनाने के प्रयास कर रहे हैं, जिससे अंदर से ही अपने नापाक मंसूबों को पूरा किया जाये। पश्चिम में हापुड़ व मेरठ पर आतंकियों की विशेष नजर है। पूर्व में हापुड़ से पांच वर्ष 2001 और 2002 में पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब एक बार फिर आतंकी संगठन यहां के युवाओं का माइंड वॉश कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में धकेलकर अपने मंसूबे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इसी पश्चिमी क्षेत्र में एनआईए और एटीएस की कार्रवाई के बाद यह भी सिद्ध हो गया है कि आतंकी यहां अपना नेटवर्क मजबूत करने में जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों तक उनकी पहुंच हो चुकी है। सूत्रों की माने तो बुधवार को हुई गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों के रडार पर जिले के कुछ धार्मिक स्थल और मदरसे भी हैं। इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि बुधवार को हुई कार्रवाई एक शुरूआत है। इस मामले में अभी कुछ और गिरफ्तारियां और हो सकती हैं।
विज्ञापन


कोट
एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि एनआईए व एटीएस की छापेमारी के बाद से जनपद में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। तथा खुफि या विभाग को भी सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें