फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 180 किसानों ने ली भाकियू संघर्ष की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू संघर्ष की बैठक बुधवार को गांव अल्लाबख्शपुर में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बैठक में 180 किसानों ने संगठन की सदस्यता ली।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि गन्ना भुगतान समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए किसानों को एकजुट होकर एक मंच पर आना होगा। जब तक किसान एकजुट नहीं होगा, तब तक शासन-प्रशासन उनका उत्पीडऩ करता रहेगा। प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन इरकान चौधरी ने कहा कि सिंभावली चीनी मिल में पांच नवंबर से पेराई सत्र चालू होने वाला है, लेकिन अभी भी पिछले पेराई सत्र का करोड़ों रुपया गन्ना भुगतान बाकी है। बार-बार आश्वासन के बावजूद किसानों की जेब खाली है। वहीं जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि निराश्रित पशुओं से निजात नहीं मिल रही। किसान कर्ज में डूब रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। जिसके लिए भाकियू संघर्ष जल्द आंदोलन करेगी। सरनजीत ने फारूख प्रधान को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कृष्वीर सिंह गब्बर, राष्ट्रीय सचिव रजत चौहान, युवा प्रदेशाध्यक्ष असीम खत्री, ओमकार, रविंद्र राणा, गफ्फार खां, आबिद हंस, अमित प्रधान, नितेश पंडित, सुशील प्रधान, ऋतिक प्रधान, रोहित मोरल, रवि कुकरेजा, इकबाल, भरत गुर्जर, विनोद शर्मा, रिजवान चौधरी, सतवीर, शाकिर, फहीम राहुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें