फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री करेंगे कमल संदेश बाइक रैली का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आज करेंगे कमल संदेश बाइक रैली का शुभारंभ
विज्ञापन


हापुड़। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली का आज नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शुभारंभ करेंगे। उनके आगमन से पहले जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है, साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी रैली को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
भाजपा के लोकसभा मीडिया प्रभारी प्रवीण सेठी ने बताया कि कमल संदेश बाइक रैली सुबह 10 बजे रेलवे पार्क से निकाली जाएगी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती इसका शुभारंभ करेंगे। धौलाना और गढ़ में भी रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इतना ही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रैली को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं नगर पालिका ने भी शहर में देर रात तक सफाई अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन से लेकर फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, गढ़ व दिल्ली रोड पर सफाई कर्मी देर रात तक काम करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें