फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शौचालय बनाये ही दे दी गलत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना शौचालय बनाए ही दे दी गलत रिपोर्ट
विज्ञापन


हापुड़। कुछ अधिकारियों पर सरकार द्वारा ओडीएफ घोषित किए जाने का इतना अधिक दबाव है कि बिना शौचालय निर्माण के ही गलत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर निवासी जगन्नाथ सिंह, सुनील, सुनीता, जितेंद्र, महेंद्री, विपिन ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा है कि गांव को ओडीएफ किए जाने के लिए शौचालयों का निर्माण कराया गया था। शौचालयों के निर्माण के बाद गांव में इस संबंध में सर्वे कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे के दौरान अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। रिपोर्ट में उनके घरों में भी शौचालयों का निर्माण होना दर्शाया गया है, जबकि गांव के करीब एक दर्जन लोगों के शौचालयों का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई के साथ शौचालय निर्माण कराये जाने की मांग की है। डीएम ने डीपीआरओ को जांच के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें