फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा बंदोबस्त परखे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण
विज्ञापन


एसपी ने कांवड़ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा बंदोबस्त परखे। संबंधित रास्तों पर अंडा, मांस, मछली की बिक्री नहीं होगी, वहीं अफवाह उड़ाने और गड़बड़ी की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्र्रवाई की चेतावनी भी दी।

सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे समेत अनूपशहर गंग नहर पटरी से होकर हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली, बुलंदशहर समेत आसपास के जनपदों के लाखों शिवभक्तों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लाने वाले हजारों शिवभक्त बुलंदशहर के आहार मंदिर में जलाभिषेक करते हैं, जबकि महाशिवरात्रि से दो दिन पहले हाईवे पर हर तरफ शिवभक्तों के जत्थे उमड़ पड़ते हैं।

एसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को अनूपशहर गंग नहर पटरी समेत नेशनल हाईवे का निरीक्षण कर शिवभक्तों के सुरक्षा के कवच में कोई भी ढिलाई बाकी न रहने का कड़ा निर्देश दिया।

एसपी ने अनूपपुर डिबाई से लेकर गांव रजापुर तक नहर पटरी समेत हाईवे किनारे कई जगह पुलिस चौकी बनाने के साथ ही दिन-रात पुलिस की गश्त कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि महाशिव रात्रि पर्व संपन्न होने तक कांवड़ यात्रा से जुड़े रास्तों पर अंडा, मांस, मछली की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि अफवाह उड़ाने और कोई भी गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि शासन से आए दिशा निर्देशों के अनुपालन में किसी भी नए स्थान पर कांवड़ सेवा शिविर नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें