फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 घंटा गुल रही रेलवे रोड की सप्लाई

Tue, 17 May 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
‌बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित मोहल्ला श्रीनगर में लगा 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर सोमवार रात ओवर लोडिंग के कारण जल गया। इससे रेलवे रोड समेत दो मोहल्लों की सप्लाई रातभर गुल रही। भीषण गर्मी में मच्छरों से परेशानी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार शाम 4 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आए दिन फाल्ट की समस्या से नागरिकों में रोष व्याप्त है। रेलवे रोड के श्रीनगर व पटेलनगर को बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर से दी जाती है।

सोमवार रात करीब 12 बजे मोहल्ला श्रीनगर के बाहर लगे 400 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। इससे दोनों मोहल्लों समेत रेलवे रोड की आपूर्ति गुल हो गई। भीषण गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कर्मियों ने ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण सप्लाई ठप होने की बात कही। ऐसे में हजारों लोगों को रातभर भीषण गर्मी में मच्छर, पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा। सुबह को लोगों को पानी की किल्लत से भी परेशान होना पड़ा।

फुंके ट्रांसफार्मर को मंगलवार शाम 4 बजे तक बदला जा सका। ऐसे में हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन फाल्ट की समस्या से लोगों में जबरदस्त रो है। उधर, रात में बिजली कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है।

सोमवार रात में 10 बजे फिर से लखनऊ कंट्रोल से कटौती कर दी गई। 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता साहब सिंह का कहना है कि ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसे ठीक कराकर सप्लाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें