जिला विकास योजना की बैठक के स्थान में परिवर्तन कर दिया गया है। ब्रजघाट स्थित गेस्ट हाउस के स्थान पर अनवरपुर स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज के सभागार में यह बैठक होगी। इसमें 157 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलेगी।
वर्ष 2016-17 की जिला विकास योजना बैठक की तैयारी पूरी हो गई है। अब केवल जिले के प्रभारी मंत्री डा.मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में होने वाली जिला योजना की बैठक में हरी झंडी दी जाने शेष बची है।
18 मई को जिला योजना की बैठक ब्रजघाट गेस्ट हाउस में पूर्वाह्न ग्यारह बजे होनी थी, लेकिन अब यह बैठक ग्राम अनवरपुर स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज के सभागार में होगी। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है।
पूर्वाह्न ग्यारह बजे जिला योजना की बैठक मेडिकल कालेज में होने के बाद यहीं पर दोपहर दो बजे साइकिल वितरण का कार्यक्रम होगा। 19 मई को दोपहर दो बजे ब्रजघाट गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।