जिला विकास योजना की 18 मई को होने वाली बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री करीब 157 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी देंगे। जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
प्रभारी मंत्री का दो दिवसीय कार्यक्रम आते ही अफसर तैयारी में जुट गए हैं। वर्ष 2016-17 की जिला विकास योजना बैठक की तैयारी पूरी हो गई है।
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.मनोज पांडेय 18 मई को लखनऊ मेल से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और यहां से ब्रजघाट के लिए रवाना होंगे।
वहां लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में 11 बजे जिला विकास योजना की बैठक लेंगे। जिसमें जिले के तमाम अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। दोपहर दो बजे साइकिल वितरित करेंगे।
19 मई दोपहर दो बजे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम आ चुका है। बैठक की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिला विकास योजना की बैठक के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों ने प्रस्ताव दे दिए हैं। इसमें कृषि विभाग के 30 लाख, गन्ना विभाग के 209.72 लाख, पशुपाल विभाग के 182.17 लाख, ग्राम्य विकास विभाग के लिए 101.64,
पंचायती राज विभाग के 776.16 लाख, राजकीय लघु सिंचाई विभाग के 107.85 लाख, सड़क एवं पुल के 2499.27 लाख, प्राथमिक शिक्षा के 886.82 लाख, माध्यमिक शिक्षा के 781.97 लाख, नगर विकास के लिए 100.70 लाख,
अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 30 करोड़, ग्रामीण पेयजल (ग्राम्य विकास)1530.62 लाख, परिवार कल्याण के लिए 1107.17 लाख, खेलकूद विभाग के लिए 200 लाख आदि हैं। वर्ष 2014-15 की जिला विकास योजना की बैठक में 13938.00 लाख के प्रस्ताव पास हुए थे। लेकिन वर्ष भर में मात्र 4379.39 लाख रुपये ही मिल सके हैं।
-----------------