फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनाये जाएंगे दो पंचायत भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बनाये जाएंगे दो पंचायत भवन
विज्ञापन


हापुड़। गांवों में पंचायत भवन बनाये जाने के लिए कवायद शुरू हो गयी है। शुरूआत में जिले के दो गांवों में ग्राम पंचायत भवन बनाये जाएंगे। डीपीआरओ ने इस संबंध में बीडीओ से प्रस्ताव मांगे हैं। सबसे पहले बड़ी ग्राम पंचायत को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रत्येक गांव में ग्राम पंचायत भवन बनाये जाने की योजना थी। इस योजना के तहत गांव पंचायत भवन में ग्राम पंचायत अधिकारी का कार्यालय, उसी में उसका आवास, ग्राम प्रधान का कार्यालय और मीटिंग हॉल बनाया जाना है। इस भवन के निर्माण पर करीब 24 लाख रुपये की लागत आयेगी। जिले में शुरूआत दो ग्राम पंचायत भवन बनाने की स्वीकृति शासन से मिली है। स्वीकृति मिलते ही डीपीआरओ यावर अब्बास ने इस संबंध में सभी बीडीओ से प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी ग्राम पंचायत मेें पहले पंचायत भवन बनाने को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने बीडीओ को यह निर्देशित करते हुए कहा है कि ऐसी भूमि का चयन किया जाए, जिस पर किसी प्रकार का विवाद न हो। प्रस्ताव आने के बाद संबंधित दो गांवों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें