भाई के सदमे में छत से कूदी बहन, घायल
हापुड़। ब्रजघाट में गंगा में डूबकर छोटे भाई की मौत का एक किशोरी को ऐसा सदमा हुआ कि उसने भी छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
नगर के मोहल्ला मेरठ गेट स्थित नवी करीम निवासी कांति प्रसाद की पत्नी सुधा अपने पुत्र चिराग के साथ मंगलवार को गंगा स्नान के लिए गयी थी। इसी दौरान चिराग की डूबने से मौत हो गयी। परिजन इकलौते पुत्र चिराग के शव को लेकर हापुड़ पहुंचे। इस दौरान बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि चिराग की एक चीनू(14) को भाई के जाने का इतना सदमा लगा कि उसने छत से छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। उधर, परिवार पर टूटे इस कहर के कारण परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।