17 जातियों को अति पिछड़ी जाति में शामिल करने पर जश्न
हापुड़। प्रजा राज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक मोदीनगर रोड पर संपन्न हुई। इसमें 17 अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण का समर्थन करते हुए पदाधिकारियों ने सीएम योगी को बधाई दी।
संगठन मंत्री डा.नरेंद्र कुमार ने कहा कि सीएम योगी की घोषणा से 17 जातियों के लोगों को लाभ मिल सकेगा। इस निर्णय का दिल से समर्थन करते हैं। इस मौके पर डा.एनके सिंह, श्रीराम प्रजापति, डा.नरेंद्र कुमार, डा.ओमपाल, उमेश कश्यप, नेत्रपाल सिंह, श्याम बिहारी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिवस मनाया
हापुड़। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने 46वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।
जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभांवित किया था। शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस मनाया।
इस मौके पर मनजीत चौधरी, रविंद्र यादव, यादइलाही कुरैशी, संजय यादव, आबिद मलिक, पीयूष वाल्मीकि, गौरव गोयल, नीरज गुर्जर, निजाम मलिक आदि मौजूद रहे।
सीएम के निर्णय को सराहा
हापुड़। निषाद पार्टी के तत्वावधान में कश्यप समाज के लोगों ने बुलंदशहर रोड स्थित उर्मिला सेलीब्रेशन हॉल में समीक्षा बैठक कर, 17 जातियों को अनुसूचित में शामिल करने पर सरकार का आभार जताया। इस मौके पर अनिल कश्यप, धर्मवीर, पवन कश्यप, अशोक कश्यप, राजेश्वर, राजेश, मनोज, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि दी
हापुड़। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारा संत आश्रम भैरा साहिब की प्रबंधक संत बीबी बहन संतोष कौर के निधन पर शोक जता, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, विजय कुमार गोयल, सैय्यद अयाजुद्दीन, आईसी शर्मा, इंद्रराज बांगा, जितेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, विक्की शर्मा, अंकित शर्मा मौजूद रहे।