फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर जगाई शिक्षा की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 शिक्षकों को मिला सम्मान
विज्ञापन


हापुड़। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। सदर विधायक ने छात्रों को यूनिफार्म वितरित कर, पढ़ाई कर आगे बढ़ने की अपील की। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 शिक्षकों को सम्मानित किया।
रैली का शुभारंभ एसडीएम सत्यप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करना सभी का अधिकार है। हमें पढ़ लिखकर समाज में अपना वर्चस्व बनाना चाहिए। क्योंकि साक्षरता के बल पर ही देश व समाज विकास कर सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के संबंध में जागरूक किया। समापन अवसर पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सरकार की मंशा गरीब असहाय छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराना है। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर चलाया जा रहा है। उन्होंने स्कूल के छात्रों को यूनिफार्म, जूते मौजे, पाठ्य पुस्तकें वितरित किए। साथ ही शिक्षकों से छात्रों को ताजा मिड डे मील उपलब्ध कराने की बात कही।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला समंव्यक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले के 55 विद्यालय को अंग्रेजी विद्यालय के रूप में परिवतत किया गया है। 122 आदर्श विद्यालय की स्थापना की गई है, जोकि आगामी वर्ष में बढ़ाकर सात फीसदी करने का प्रयास है। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 33 शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें डा.सुमन अग्रवाल, भावना शर्मा, वंदना, संदीप सिंह मुख्य रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में खंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह, पंकज अग्रवाल, मोहम्मद राशिद, मुन्ना लाल पटेल, एबीआरसी अखिलेश शर्मा, दीपा तोमर, सुरेंद्र तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें